राष्ट्रीय

सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश को किया नाकाम… जंगल से 20 किलो विस्फोटक बरामद, बड़ी घटना टली

गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी विस्फोट के बाद नक्सली गया में सुरक्षाबलों को निशाना बनाना चाहते थे। लेकिन जवानों की सूझबूझ और सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डुमरिया के चकरबंधा और तारचुआं के जंगलों में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्रियां बरामद की हैं।

गुप्त सूचना से टला बड़ा हमला
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इस हमले की साजिश की जानकारी पहले ही मिल गई थी। बुधवार की सुबह 29वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता को गुप्त सूचना मिली। उसके आधार पर 47वीं वाहिनी सीआरपीएफ और गया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चकरबंधा और तारचुआं के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन किया गया।

जांच के दौरान जंगल में 20 किलोग्राम विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। इन सामग्रियों का उपयोग नक्सली विस्फोटक बनाने और सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए करने वाले थे।

क्या-क्या बरामद हुआ?
सुरक्षाबलों ने जंगल से विस्फोटक और उससे संबंधित सामग्रियां बरामद कीं, जिनमें 20 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 15 प्रेशर कुकर, 8 गैस सिलिंडर, 85 स्टील कंटेनर (बड़े और छोटे), एक ड्रिल मशीन और 20 बिट्स, 24 बंडल तार, 22 टीफिन बॉक्स, तीन किलो प्लास्टर ऑफ पेरिस110 डिस्पोजल सीरिंज132 लोहे के पाइप सॉकेट और पांच पैकेट मिथाइल पैराथियान पॉलीटेक्स आदि शामिल हैं। इन सभी बरामद सामग्रियों को बम निरोधक दस्ते द्वारा घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षाबलों को बनाना चाहते थे निशाना
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोटक जंगल में छिपाया था। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए आईईडी विस्फोट, जिसमें आठ जवान शहीद हुए थे, के बाद गया को दहलाने की साजिश रची गई थी। हालांकि सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण यह साजिश नाकाम हो गई।

अभियान की सफलता पर प्रतिक्रिया
गया के एसएसपी ने इस सफलता पर कहा कि नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जंगल से बरामद विस्फोटक और सामग्री से यह स्पष्ट है कि नक्सली बड़े हमले की तैयारी में थे। सुरक्षाबलों ने सतर्कता दिखाकर इसे रोक दिया। आगे भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago