उत्तराखण्ड

नेशनल गेम्स की तैयारी में सुरक्षा को प्राथमिकता, एसएसपी देहरादून ने शुरू किया सत्यापन अभियान

 प्रस्तावित नेशनल गेम्स में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने चलाया सत्यापन अभियान

 शाम ढलने के साथ शुरू हुआ सत्यापन अभियान चला देर रात्रि तक

 बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिको के कुछ जगहों पर होने के गोपनीय इनपुट के दृष्टिगत नगर से देहात तक 09 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चला पुलिस का अभियान

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर/विकासनगर/ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा थाना क्षेत्रों में चिन्हित किये गये मिश्रित आबादी क्षेत्रों/मलिन बस्तियो में बाहरी व्यक्तियों विशेषकर पश्चिम बंगाल/आसाम से आये बाहरी व्यक्तियों के किये सत्यापन  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, 24 परगना, जलपाईगुड़ी तथा आसाम के बारपेटा, बुगाईगांव, गोलपरा आदि जिलों के एड्रेस वाले 75 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु लाया गया थाने, मूल पते से भी किया जा रहा है संदिग्धों का सत्यापन, सभी का डेटा किया जा रहा तैयार

 अभियान लगातार जारी रहेगा

प्रस्तावित नेशनल गेम्स के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनपद के कुछ स्थानों पर बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिको के अवैध रूप से निवास करने की गोपनीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर जनपद के नगर/देहात के चिन्हित किये गये 09 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, नगर/विकासनगर/ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस/LIU तथा पीएसी की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में *थाना नेहरूकालोनी क्षेत्रान्तर्गत नत्थनपुर, जोगीवाला, थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नंदा की चौकी झुग्गी झोपडी, ठाकुरपुर झुग्गी झोपडी, कोटरासन्तुर, प्रेमनगर कस्बा, कोतवाली कैंट क्षेत्रान्तर्गत बिंदाल बस्ती चोरखाला, लोहारवाला, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कौलागढ, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चांचक चौक बंजारावाला, कसाई मौहल्ला, मुस्लिम बस्ती, कन्हैया विहार, एम0डी0डी0ए0 प्लॉट निकट आई0एस0बी0टी0 व आई0एस0बी0टी0 फलाईओवर के आस-पास व नीचे झुग्गी-झोपडियो में तथा देहात क्षेत्र में थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत चोई बस्ती, चोरखाला पुल के पास, सपेरा बस्ती जस्सोवाला, थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर बस्ती, शिवनगर बस्ती, अकबर बस्ती, कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत राजीवनगर, केशवपुरी, नियामवाला नई बस्ती कुडकावाला, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रेशवर नगर बस्ती तथा थाना रायवाला क्षेत्रार्न्तगत सपेरा बस्ती, हरिपुर कलां, सुरज कालोनी सूखी नदी के किनारे मलिन बस्तियों में निवासरत ऐसे सभी बाहरी व्यक्तियों, जिनके पश्चिम बंगाल तथा आसाम के आधार कार्ड मिले, उन सब को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों का डेटा संग्रहित किया जा रहा है, जिससे इस बात को तस्दीक किया जा सके कि कही उनके द्वारा किराएदार के रूप में रुकने के लिए पश्चिम बंगाल तथा असम के एड्रेस के आधार कार्ड तो नहीं बनाए गए है, साथ ही उक्त सभी व्यक्ति मूल रूप से कहाँ के रहने वाले है, इसकी भी जानकारी की जा रही है।

 अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1004 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गए। इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में आसाम के बरपेटा, गोलपारा, बुगईगांव जिले तथा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, 24 परगना आदि जिलों के मूल पते के आधार कार्ड वाले 177 परिवारों की जानकारी प्राप्त हुई, जिनमे से 75 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जिनसे थाने में आवश्यक पूछताछ करते हुए उनका डेटा तैयार करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago