उत्तर प्रदेश

तीसरे चरण के नामांकन के लिए बदायूं में सुरक्षा कड़ी, प्रत्याशियों और समर्थकों को सीमित क्षेत्र में रोका जाएगा

बदायूं:- जिले में तीसरे चरण के नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली गई है। इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने बैरियर लगा दिया गया है। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग करा दी गई है। प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को 100 मीटर दूर इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने ही रोक दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार दोपहर सभी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट परिसर और कचहरी के आसपास इलाके की सुरक्षा व्यवस्था देखी। नामांकन के दौरान महाराणा प्रताप तिराहे के आसपास वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। तिराहे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।

इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा। नामांकन कराने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए लालपुल तिराहे से लेकर कचहरी मार्ग निर्धारित किया गया। सभी प्रत्याशी इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से आएंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर को वाहन स्टैंड बनाया गया है।इस्लामिया के सामने ही बैरियर लगाया गया है। यहां से प्रत्याशियों के समर्थकों को आगे जाने नहीं दिया जाएगा। उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वार पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। पूरी छानबीन के बाद ही प्रत्याशी कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल होंगे। उनकी बाकायदा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार नजर रखेंगे।

भीड़ बढ़ने पर बाईपास की ओर मोड़े जाएंगे वाहन

बिल्सी मोड़ से शहर की ओर बड़े वाहनों की दिन में नोएंट्री है। इसमें केवल रोडवेज बसों को छूट है। नामांकन के दौरान कचहरी तिराहे पर अगर भीड़ बढ़ती है तो वहां से सभी प्रकार के वाहनाें को बाईपास पर मोड़ दिया जाएगा। रोडवेज आने वाले वाहन बाईपास से होकर सरदार पटेल चौक, खेड़ा नवादा, पुरानी चुंगी होते हुए आएंगे। उसावां, अलापुर, म्याऊ और दातागंज जाने वाले वाहन भी इधर से आएंगे, जबकि बरेली जाने वाले वाहन खेड़ा नवादा से ही अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।

नामांकन के दौरान कहीं भी जाम नहीं लगने दिया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर बिल्सी मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों को बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा। इस्लामिया और राजकीय इंटर कॉलेज में वाहन स्टैंड बनाया गया है। इस्लामिया के सामने ही बैरियर लगाया गया है। वहां से भीड़ को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।- श्याम नारायण, सीओ ट्रैफिक

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago