उत्तराखंड:- पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर हो गई। बुधवार को उनकी जेल से रिहाई को देखते हुए पुलिस ने रुड़की में सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने दोनों के कैंप कार्यालय पर आने-जाने वाले समर्थकों पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ ही समर्थकों से भी मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।
इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…