देश-विदेश

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार बल्ली ने भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक दिशा बदली

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिती में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ उनके पुत्र व आम आदमी पार्टी के युवा नेता सरदार गुरमीत सिंह बल्ली (रिकू) ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि सरदार हरशरण सिंह बल्ली उद्योग मंत्री रहते हुए दिल्ली के व्यापार में बड़ी भूमिका निभाई। अपनी इमानदार जनप्रतिनिधि की छवि के साथ पश्चिम दिल्ली में सर्वमान्य सिख नेता के रूप में स्थापित हैं। दिल्ली में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग की मार झेलनी पड़ी। उस वक्त बल्ली ने दिल्ली के व्यापारियों के सीलिंग विरोधी आंदोलन को नेतृत्व दिया। उनके भाजपा में आने से दिल्ली भाजपा को सिख समाज के साथ ही उद्योग व्यापार जगत में भी एक मजबूत नेता मिला है।

भाजपा में शामिल होने के बाद बल्ली ने कहा है कि काफी उम्मीद के साथ अरविंद केजरीवाल की बातों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। लेकिन पूरी दिल्ली को सरकार ने भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है। विश्वास है कि सज्जन कुमार व टाईटलर के कानून का मुजरिम बनने के बाद दिल्ली का सिख समाज 2025 में भाजपा को बड़ी विजय दिलाएगा।

वे सिख समाज के बड़े चेहरे हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी का सिख समुदाय के बीच दखल बढ़ेगा और पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है। विशेषकर पश्चिमी दिल्ली में जो हरशरण सिंह बल्ली की मुख्य राजनीतिक एरिया रही है, वहां भाजपा को लाभ मिल सकता है। भाजपा ने, या हरशरण सिंह बल्ली ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी एक बार फिर से अपने इस दिग्गज पर भरोसा जता सकती है और हरिनगर से एक बार फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

इसके पहले के चुनाव में भाजपा ने अपने युवा नेता सरदार तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरिनगर से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी की राजकुमारी ढिल्लन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2013 से इस सीट पर लगातार आम आदमी पार्टी जीत हासिल करती आ रही है। सरदार हरणर सिंह बल्ली अपनी पारंपरिक सीट पर भाजपा को जीत दिला पाते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago