देहरादून:- होली के दिन भाजपा के लिए एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिक्षक नेता रहे महेश्वर प्रसाद बहुगुणा का आज होली के दिन आकस्मिक निधन हो गया, महेश्वर प्रसाद बहुगुणा उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के करीबियों में से माने जाते रहे हैं, उनके निधन से बीजेपी को एक बड़ी क्षति हुई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पूर्व दायित्वधारी महेश्वर प्रसाद बहुगुणा के आकस्मिक निधन पर कारगी रोड स्थित उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों को शोक सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…