उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं और इन पांचों सीटों में इस वक्त भाजपा के सांसद हैं। कांग्रेस की तरफ से धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कई दावेदार पेश होने लगे हैं। और एक ऐसे ही वरिष्ठ विधायक हरीश धामी ने भी नैनीताल लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे और पहाड़ की पीड़ा को संसद तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा “अगर मुझे मौका मिला तो मैं बताऊंगा कि कैसे पहाड़ का पानी और पहाड़ के जवानी दोनों बर्बाद हो रही है।
जब उनसे पूछा गया कि हरीश रावत कहां से चुनाव लड़ेंगे भले ही अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन कई लोग चाहते हैं कि वह नैनीताल से चुनाव लड़े ऐसे में उन्होंने कहा कि बिल्कुल हरीश रावत जहां से चाहेंगे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन नैनीताल से अगर मुझे मौका मिला तो मैं भी चुनाव लडूंगा”। उन्होंने कहा कि अभी तक सीनियर लीडरों को मौका मिलता रहा है, और एक युवा को मौका मिलेगा तो वह सदन तक जरूर पहुंचेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…