दो जून (भाषा) भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी बीना यादव सोमवार को देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई में उसकी नयी मुख्य सूचना अधिकारी एवं प्रवक्ता के रूप में शामिल हुईं। अधिकारियों ने बताया कि 1998 बैच की आईआईएस अधिकारी यादव केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में कार्यभार संभालने से पहले पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थीं।
पीआईबी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में उन्होंने नागरिक उड्डयन, कौशल विकास, संस्कृति एवं पर्यटन सहित विभिन्न मंत्रालयों के मीडिया प्रचार का कार्यभार संभाला। अधिकारियों के अनुसार, यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के जम्मू कश्मीर संभाग में मीडिया निदेशक के पद पर भी काम किया। इस वर्ष अप्रैल में आर सी जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद सीबीआई में मुख्य सूचना अधिकारी का पद रिक्त हो गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…