बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस घायल चालक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले का प्रॉपर्टी डिलिंग का काम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ बीते रात दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक कल रात करीब 10 बजे थाना दयालपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत गली नंबर 15, मुस्तफाबाद में पहुंची। मौके पर फोन करने वाले अतीक अहमद ने बताया कि उनके बेटे मेहराज (25 साल) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। मेहराज घायल हो गया और उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना दयालपुर में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। एसीपी गोकुलपुरी और एसएचओ दयालपुर मौके पर मौजूद हैं। क्राइम टीम और एफएसएल घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर रही है। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…