उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार की योजना के तहत 22 नए शहरों की बसावट, यूआईआईडीबी ने शुरू की प्रक्रिया

उत्तराखंड :-  प्रदेश में नए शहरों को बसाने का काम उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने कई शहरों पर लगातार बढ़ रहे आबादी के बोझ को देखते हुए प्रदेश में 22 नए शहर बसाने की योजना पिछले वर्ष बनाई थी।इनमें से 12 शहर गढ़वाल और 10 शहर कुमाऊं मंडल में बनाए जाने थे। इस पर आवास विभाग ने कसरत शुरू की। 10 शहरों के लिए ही भूमि की तलाश पूरी हो पाई थी। इसके बाद सरकार ने अमेरिकन कंपनी मैकेंजी को इन शहरों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

मैकेंजी की रिपोर्ट के आधार पर शहरों के विकास का काम आगे बढ़ेगा। इस बीच ये भी तय हो गया कि इन शहरों के निर्माण की जिम्मेदारी यूआईआईडीबी संभालेगा। सरकार ने पिछले दिनों इस बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड ने 10 शहरों के विकास को लेकर कसरत तेज कर दी है।

इन संभावित जगहों पर बनने हैं नए शहर

छरबा सहसपुर, आर्केडिया (दोनों देहरादून), गौचर (चमोली), डोईवाला, रामनगर, हल्द्वानी गौलापार (दोनों नैनीताल) , पिथौरागढ़ (नैनी-सैनी एयरपोर्ट), पराग फार्म किच्छा, रुद्रपुर, काशीपुर (तीनों ऊधमसिंह नगर)

धनोल्टी मार्ग पर बनेगी फिल्म सिटी

फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर के लिए भी जमीन चिह्नित कर ली है। देहरादून से धनोल्टी मार्ग पर फिल्म सिटी के लिए 107 एकड़ जमीन और कन्वेंशन सेंटर के लिए लालतप्पड़ के पास 57 एकड़ जमीन का चयन किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago