यूपी में बुधवार को सात आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें तीन जिलों के एसपी-एएसपी भी शामिल हैं। आईपीएस देव रंजन वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ के लिए भेजा गया है।
एसडीआरएफ, लखनऊ में तैनात सेनानायक डॉ सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र में जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार को मेरठ का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के रूप में तैनात अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, लखनऊ में तैनात ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया है। अमेठी में तैनात एसपी/एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक, पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के रूप में तैनात त्रिगुण बिरोन को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…