बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में बाहर से व्यापार करने आए समुदाय विशेष की दुकान पर थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर एक दुकान में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वडियो में दुकान में रोटी बना रहा युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया। जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय, तहसीलदार दलीप सिंह, ईओ मोहम्मन यामीन शेख, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी समेत पुलिस दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के मालिक और वहां काम कर रहे कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आमिर (30) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और फिरासत (25) निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 196(1)/274/299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर बजरंग दल ने आक्रोश जताया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…