उत्तर प्रदेश

शिवचरन कश्यप का दो साल पुराना अश्लील वीडियो वायरल, सपा की अंदरूनी राजनीति में गर्मी

उत्तर प्रदेश:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसके बाद सपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। जिलाध्यक्ष ने रविवार को कैंट थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर वीडियो कॉल करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  साथ ही, इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले अज्ञात नंबर से उनके पास 9394884428 नंबर से वीडियो कॉल आई थी, जिसमें महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी।

उन्होंने मना किया और वीडियो कॉल काट दी। कुछ ही देर में दूसरी कॉल आई। पचास हजार रुपये मांगे गए। न देने पर वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई।  अब काफी दिन बाद एक बार फिर वही पुराना वीडियो वायरल किया गया है। इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं। जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया।

सपा की सियासत में खेमेबंदी है। जब खींचतान बढ़ती है, तब ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले भी आया था, जो शराब ठेके का था। जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं, लेकिन मीडिया के सामने सीधे वार नहीं कर रहे।  अलबत्ता, दोनों एक-दूसरे की कमियां गिनाते हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेतृत्व को उन्होंने हकीकत से अवगत कराया है। यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें पद से हटवाना चाहते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago