ऋषिकेश:- ऋषिकेश में रविवार सुबह आठ बजे करीब इन्द्रानगर निवासी शराब तस्कर कमल उर्फ गंजा द्वारा आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी को बेरहमी से पीटने के मामले में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं सहित एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकार योगेश डिमरी को गंभीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया है। सेमवाल ने एम्स पहुंच कर पत्रकार योगेश डिमरी का हाल जाना और उन्हें तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है।
सेमवाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऋषिकेश अवैध नशे की गिरफ्त में है। नशा कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि वह सरेआम पत्रकारों को पीटने तक दुस्साहस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ को ऋषिकेश से बदलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के संरक्षण में ही अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…