उत्तर प्रदेश

कानपुर में कांग्रेस को झटका, तीन बार के विधायक अजय कपूर ने थामा बीजेपी का दामन

उत्तर प्रदेश:-  लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।  जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे।

कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। बड़े उद्योगपति भी हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कानपुर पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले अजय कपूर के भारतीय जनता पार्टी में जाने से कांग्रेस में दमदार नेताओं की जगह खाली हो गई है। यह इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि कांग्रेस के कानपुर से बड़े नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल अब पूरी तरह कांग्रेस के राजनीति से बाहर हो चुके हैं।

वह स्वास्थ्य और अधिक उम्र की वजह से पार्टी में काफी दिनों से सक्रिय नहीं हैं। अजय कपूर के जाने से कांग्रेस में एक नई बात यह होगी कि अब कांग्रेस पार्टी में नए नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इधर अजय कपूर के भाजपा में आ जाने से स्थानीय इकाई में भी खींचतान मचेगी।  अजय कपूर, क्योंकि तीन बार के विधायक रहे है और लगातार चुनाव भी लड़ते आए हैं। ऐसे में वह भाजपा में भी पूरी कोशिश करेंगे की उन्हें कोई मजबूत जगह मिले। ऐसे में अजय कपूर के भाजपा में आने से भाजपाइयों में जहां पार्टी का कुनबा बढ़ने की खुशी है। वहीं पर पार्टी के जो लोग आने वाले समय में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके अंदर कस मकस भी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago