उत्तराखण्ड

देहरादून कैंट में दुकानदार बेच रहे हैं नकली टाटा नमक, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नकली टाटा कंपनी का नमक बेचने संबंधित घटना सामने आ रही है। देहरादून के कैंट क्षेत्र में 4 दुकानदार नकली टाटा नमक बेचते हुए पाए गए। कैंट कोतवाली पुलिस ने सभी 4 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैंट कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि टाटा कंपनी के जांच अधिकारी गाजियाबाद निवासी उमेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाजार में सर्वे के दौरान उन्हें जानकारी मिली है कि चकराता रोड पर 4 दुकानदार टाटा कंपनी का फर्जी नमक बेच रहे हैं।

इस पर कंपनी की जांच टीम के साथ पुलिस कर्मचारियों को पड़ताल के लिए मौके पर भेजा गया सबसे पहले टीम सैयद मोहल्ला स्थित लखीराम जनरल स्टोर पहुंची। यहां नकली टाटा कंपनी के नमक के 138 पैकेट प्राप्त हुए इनमें से एक पैकेट सैंपल के लिए सील किया गया इसके बाद टीम कैलाश प्रोविजन स्टोर पहुंची यहां से 59 पैकेट नकली टाटा कंपनी का नमक बरामद किया गया।

इसी तरह वैरायटी स्टोर से 99 पैकेट और प्रगति जनरल स्टोर से 69 पैकेट, इंस्पेक्टर शंकर बिष्ट ने बताया कि आरोपी दुकानदारों लखीराम जनरल स्टोर के मालिक रुपेश गोयल और कैलाश प्रोविजन स्टोर चलाने वाले कैलाश चंद और वैरायटी स्टोर प्रगति जनरल स्टोर के संचालक सुरेंद्र कुमार अजय कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नमक की सप्लाई आखिर कहां से हुई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago