उत्तराखण्ड

जयकारों के साथ शुरू होगा श्री झंडे जी मेला, आज से गिलाफ सिलाई का कार्य शुरू

देहरादून:- श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण का समय ज्यूं-ज्यूं निकट आ रहा है वैसे ही भक्तों की आस्था भी परवान चढ़ने लगी है। 30 मार्च को होने वाले इस भव्य आरोहण के लिए दरबार में 86 फीट ऊंचे व 30 इंच मोटाई वाले झंडेजी के लिए आज से गिलाफ की सिलाई शुरू हो जाएगी। वहीं इस पल का साक्षी बनने के लिए दरबार साहिब में संगत पहुंच रही है। दरबार साहिब को लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार दरबार साहिब परिसर में 42 सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। परिसर में दुकाने लगनी शुरू हो चुकी हैं।

होली के पांचवें दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पंचमी को दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण के साथ ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू हो जाता है। इस बार 17 अप्रैल रामनवमी तक मेला चलेगा। मंगलवार को भी उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए।  साथ ही श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। समिति के सह-व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि समिति की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दरबार साहिब परिसर में दुकानें भी सज चुकी हैं। शुक्रवार को दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से पगड़ी प्रसाद तवीज व आशीर्वाद लेकर पूर्वी संगत की विदाई होगी। मेले के लिए झूले को कारीगर तैयार कर रहे हैं।

मेले की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार मेला आयोजन स्थल पर 42 सीसीटीवी निगरानी के लिए संचालित किए गए हैं। मेला स्थल पर 25 फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं। समिति की ओर से 35 सुरक्षा गार्ड व 500 संगत स्वयंसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था व संचालन कार्यों के लिए सेवादार रहेंगे। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की टीम मेला अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की ओर से निश्शुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मेला अस्पताल के सहयोग के लिए दो एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी। इस बार झंडेजी के आरोहण के दौरान संगत को दरबार परिसर स्थित भक्ति सरोवर अलग रूप में नजर आएगा। बीते एक वर्ष से इस पर कार्य चल रहा है। श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के विशेष कार्यधिकारी राजेंद्र ध्यानी ने बताया कि गुरुद्वारा अमृतसर की तर्ज पर यहां के भक्ति सरोवर को तैयार किया जा रहा है। जिसमें वर्षभर शुद्ध पानी रहेगा। पहली बार झंडेजी मेले में शामिल होने वाली संगत को यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रात को रंग-विरंगी लाइटों से यह और भी आकर्षक लगेगा। इसे अंतिम रूप देने का कार्य जोरों पर है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago