हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े बजे एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था।
रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया।
रेस्क्यू किए तीर्थयात्रियों में कमलजीत कौर के पति जसप्रीत सिंह, बेटी मनसीरत कौर, पुष्पप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और रवनीत सिंह शामिल हैं। वहीं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पांचों तीर्थयात्रियों का घांघरिया गुरुद्वारे के अस्पताल में उपचार किया गया, इनमें तीन महिलाएं हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…