उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आज श्री निर्मल धर्मार्थ चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन

हरिद्वार: पंचायती अखाड़ा निर्मल द्वारा स्थापित श्री निर्मल धर्मार्थ चिकित्सालय का उद्घाटन आज हरिद्वार में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती अखाड़ा निर्मल द्वारा समाज के वंचित और निर्मल वर्ग की सहायता हेतु आधुनिक चिकित्सा सेवा से युक्त चिकित्सालय सिर्फ एक अस्पताल नहीं होगा, बल्कि देखभाल का एक संस्थान भी होगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद साक्षी महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हरिद्वार में निर्मला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित चिकित्सालय के शुभारंभ अवसर अखाड़ों के संत, महंत एवं महामंडलेश्वर उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने संतों का आशीर्वाद लिया एवं फीता काटकर चिकित्सालय का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री का समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे पुण्य कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती अखाड़ा निर्मल आध्यात्मिक एवं सन्यास परंपरा की प्रमुख संस्था है जो आध्यात्मिक परंपराओं के संवर्धन और संरक्षण के साथ-साथ जनहित में सेवा कार्य के माध्यम से समाज को अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है|उन्होंने विश्वास जताया की क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल के खुल जाने से गरीब एवं वंचित समाज को स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण रुप से लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसी बीमारियों को देखते हुए हम सभी को अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है|

इस अवसर पर हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि  हमारा देश अध्यात्म व संस्कृति के बल पर आगे रहा है और बढ़ता रहेगा। युवाओं में भारतीय संस्कृति, संस्कारों, सभ्यता, विरासत का आत्म बोध कराने में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नवनिर्मित निर्मल अस्पताल क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि संत समाज द्वारा देश में बल्कि पूरे विश्व को एक दिशा एवं दशा देने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ज्ञानदेव सिंह, रविंद्र पुरी जी महाराज, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री, ललितानांद गिरि जी महाराज, पदमेंद्र सिंह, हरिचेतनानंद महाराज, दिनेश जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago