उत्तराखण्ड

देहरादून शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल

देहरादून:- ऊर्जा निगम ने दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी हैँ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य कस्बों में बिजली की लाइन बदलने से लेकर उपकरणों की मरम्मत, टेस्टिंग और लापिंग-चापिंग के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

कई सब स्टेशन के फीडरों में अगले करीब दो सप्ताह तक रोजाना सात-सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। पथरीबाग सब स्टेशन, मोहनपुर और धूलकोट सब स्टेशन के साथ ही सहस्रधारा रोड और मसूरी नगर के कई फीडरों पर कार्य शुरू किया जा रहा है। जिससे संबंधित उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली नहीं मिल सकेगी।

यहां शटडाउन किया जारी

विद्युत वितरण खंड दक्षिण जोन के तहत टर्नर रोड सब डिविजन के अंतर्गत पथरीबाग सब स्टेशन के देहराखास और नारायण विहार फीडर में मरम्मत कार्य, टेस्टिंग और तार बदलने के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत छह से 11 अक्टूबर और 14 से 20 अक्टूबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

उक्त फीडरों से जुड़े देवऋषि एनक्लेव, आशीर्वाद एनक्लेव, वसुंधरा एनक्लेव त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एनक्लेव, नारायण विहार, ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, बहुगुणा कालोनी, आदर्श विहार कारगी कालोनी, टीएचडीसी कालोनी, विद्या विहार आदि क्षेत्रों में बत्ती गुल रहेगी।

7 घंटे बिजली रहेगी बाधित

उधर, विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के अंतर्गत मोहनपुर और धूलकोट सब स्टेशन के तहत विभिन्न फीडरों पर भी नई विद्युत लाइन की स्थापना और लापिंग-चापिंग समेत अन्य कार्यों के लिए सात अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रोजाना सात-सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रखी जाएगी। इसमें झाझरा, श्यामपुर, अंबीवाला, प्रेमनगर, शिवालिक, श्यामपुर आदि क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी हो सकती है।

मसूरी नगर और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में भी बिजली कटौती

ऊर्जा निगम के उत्तर डिवीजन के तहत मसूरी के विभिन्न इलाकों में भी शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है। मसूरी के माल रोड, लाइब्रेरी चौक, स्प्रिंग रोड, हुसैनगंज, हैप्पी वैली बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र एलबीएसएनए, हैप्पी वैली, कंपनी गार्डन, कैम्पटी रोड, लंढौर बिजलीघर से संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग दिन शटडाउन लिया जाएगा। क्यारकुली बिजलीघर से जुड़े क्रिंक्रेग, बार्लोगंज, झड़ीपानी, भट्ठा गांव आदि में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि, दून में सहस्रधारा रोड उपसंस्थान के तहत प्रगति विहार, केवल विहार, केवल कला, मधुर विहार, सुमनपुरी, ऋषिनगर, कानन कुंज, नालापानी चौक, रक्षा विहार, आदर्श विहार, विकासलोक, आजादनगर आदि क्षेत्रों में शटडाउन का असर रहा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago