देहरादून: पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश से नदियों में गाद (सिल्ट) की मात्रा तेजी से बढ़ गई है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात गाद की अधिकता के कारण चार जल विद्युत परियोजनाओं को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे प्रदेश में अचानक बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अन्य स्रोतों से बिजली की आपूर्ति कर स्थिति को संभाल लिया।
यूपीसीएल प्रबंधन के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से 2 बजे तक छिबरो और खोदरी परियोजनाएं बंद रहीं। छिबरो से लगभग 200 मेगावाट और खोदरी से 90 मेगावाट बिजली प्राप्त होती है। इसी तरह धरासूं परियोजना रात 12 बजे से सुबह 7:30 बजे तक और मनेरी परियोजना रात 12 बजे से सुबह 8:30 बजे तक बंद रही। धरासूं से 299 मेगावाट और मनेरी से 90 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है।
रात 12 बजे के बाद इन चारों परियोजनाओं के बंद होने से यूपीसीएल को कुल 679 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि संकट को देखते हुए यूपीसीएल ने तुरंत वैकल्पिक स्रोतों से बिजली की व्यवस्था कर ली।
यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब नदियों में अचानक गाद की मात्रा बढ़ जाती है, तो यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम) अपनी मशीनों को नुकसान से बचाने के लिए उत्पादन अस्थायी रूप से रोक देता है। जैसे ही गाद की मात्रा सामान्य होती है, बिजली उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया जाता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…