बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में दूसरा पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कैरोलिना ले जाया जाएगा।
गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कैरोलिना में किया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम संस्कार से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग उनकी एक झलक पाने के इंतजार में हैं। सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरकुची, उत्तरी कैरोलिना गांव में जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां श्मशान घाट पर लकड़ियां रखी हैं और आस-पास की जगह को फूलों से सजाया गया है।
गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है। उनकी शव यात्रा के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…