उत्तराखण्ड

बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया सर सैयद दिवस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एलुमिनी की देहरादून भाखा के द्वारा 17 अक्टूबर को ONGC ऑफिसर्स क्लब कौलागढ़ रोड देहरादून में सर सैयद दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के प्रतीक के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अलीगेरियन, उनके परिवार के तथा देहरादून और आसपास रहने वाले अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के PWD विभाग के इंजीनियर इन चीफ ई.अयाज अहमद थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अब्दुल कय्यूम उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ई.अयाज अहमद जो कि एक अलीगेरियन भी हैं, कहा कि सर सैयद दिवस के अवसर पर दुनिया भर में रहने वाले सभी अलीगेरियन उस महान व्यक्ति को याद करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिनके समर्पण और अथक परिश्रम ने उनकी नियत बदल दी। निरक्षता का खत्म करने के लिए सर सैयद ने जो बीज बोए थे, वे हमेशा फलते-फूलते रहेंगे और लाखों लोगों को देश के उत्थान में सहायक जिम्मेदार नागरिक बनने का ज्ञान प्रदान करते रहेंगे। सर सैयद एक महान दूरदर्शी थे और राष्ट्रवाद और शासन पर उनके विचार अपने समय से काफी आगे थे।

 

मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि सर सैयद अहमद खान एक उत्कृष्ट व्यक्ति थे और आज की जरूरत है कि उस समुदाय की पतनोन्मुख यात्रा को रोकने के लिए, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन दिया था, एक और सर सैयद आएं….लेकिन अफसोस! ऐसा चमत्कार कई सालों में एक बार होता है। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति अब्दुल कय्यूम ने भी उपस्थित महानुभावों को सम्बोधित किया तथा सर सैयद के अप्रतिम योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व एसोसिएशन के अध्यक्ष ए.के. गर्ग ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर समारोह में मौजूद वरिष्ठ अलोगेरियनों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तराना, गजल आदि प्रस्तुतीकरण को समारोह में मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर खूब सराहा। इरशाद अहमद खान औऱ शगुफ्ता नैय्यर ने कार्यक्रम का खूबसूरती से संचालन किया। इस कार्यक्रम का समापन समारोह में मौजूद सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में आयोजक समिति द्वारा शानदार रात्रि भोज का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। सर सैयद डे पर आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष, डॉ साजिद जमाल, समन्वयक, इरशाद अहमद खान, सचिव, डॉ. आर.एच. सिद्दीकी, उपाध्यक्ष,डॉ सुहेला अहमद, संयुक्त सचिव, सीनियर अलीगेरियन डॉ मुख्तार अहमद, ई.एम.सी. गुप्ता, इकबाल अहमद एस. नैयर, नफीस अहम, डॉ आई.ए.खान आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago