देहरादून: उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ के सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किए गए हैं, जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है। बताया कि आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। संजीव के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थियों की निगरानी की थी। इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपये मिले थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…