नैनीताल हाईकोर्ट ने पोक्सो के एक आरोपी से जेल में मारपीट के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सितारगंज केंद्रीय कारागार के डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष याचिका की सुनवाई हुई। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ऊधमसिंह नगर के सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें बताया गया था कि आरोपी सुभान के साथ जेल में मारपीट की गई थी।
कोर्ट ने 15 जुलाई को पारित आदेश में घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन का आदेश दिया है। आरोप है कि जेल में सुभान के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे उन सभी अधिकारियों के नाम कोर्ट में प्रस्तुत करें, जो DLSA सचिव द्वारा कैदी से की गई बातचीत के समय उपस्थित थे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) को अदालत के आदेश का त्वरित पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कोर्ट ने घटना से संबंधित सभी रिपोर्ट और फोटोग्राफ को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) के पास सुरक्षित रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…