हरिद्वार:- कई दिनों से हो रही बारिश के चलते रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर और लक्सर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ भरे पानी के बीच सीएम धामी ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर गांवों में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यहां जलभराव काफी ज्यादा हो गया है। लोगों के घरों में पानी चला गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। पानी निकलने के बाद यहां बिजली सेवा बहाल की जाएगी। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही शेरपुर बेला में भी तटबंध के टूटने की आशंका दिखाई देने लगी है।
वहीं रुड़की में हाईवे पर भरे पानी के बीच गाड़ियां डूबती नजर आईं। घरों और दुकानों में पानी भरने से लोग कैद हो गए हैं। कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इदरीशपुर गांव के सामने बाणगंगा नदी का तटबंध ध्वस्त हो गया। इसके चलते बाणगंगा और गंगा का बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की और फैलना शुरू हो गया है। माडाबेला गांव के ग्राम प्रधान सोहनवीर ने बताया कि तटबंध टूटने से हजारों बीघा कृषि भूमि में बाढ़ का पानी फैल गया है। धीरे-धीरे बाढ़ का पानी आबादी की ओर बढ़ रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…