राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में भाग लिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 सितंबर, 2023) इंदौर, मध्य प्रदेश में इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव 2023 में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एक आकलन के अनुसार वर्ष 2047 तक हमारी 50 प्रतिशत से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहने लगेगी और उस समय सकल घरेलू उत्पाद में शहरों का कुल योगदान 80 प्रतिशत से अधिक होगा। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमें शहरों और उनके निवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए एक रोडमैप बनाना होगा और उस पर आगे बढ़ना होगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जो हर स्तर पर सतत विकास पर चर्चा का हिस्सा रहा है। इस संदर्भ में, भारत के 100 स्मार्ट शहरों के लिए जलवायु स्मार्ट शहर मूल्यांकन रूपरेखा लॉन्च की गई, जो इस बात का उदाहरण देता है कि शहर राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन का कैसे समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में ऊर्जा दक्षता के लिए हरित इमारतों और नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन इन क्षेत्रों में और व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की ओर आगे बढ़ते हुए अपने उद्देश्यों को हासिल करना होगा। एसडीजी 11 का लक्ष्य शहरों और बस्तियों को समावेशी, सुरक्षित, सहनीय और स्थायी बनाना है। यह लक्ष्य शहरों के समग्र और समावेशी विकास के महत्व को रेखांकित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सतत विकास की प्राथमिकता को आगे बढ़ाने में शहरों के प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए, हमें दुनिया के सर्वोत्तम प्रबंधित शहरों के सर्वोत्तम तौर-तरीकों और व्यवसाय प्रारूपों से सीखना चाहिए और अपने सफल प्रयासों को अन्य देशों के साथ साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समग्र और सतत विकास के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर सहयोग आवश्यक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें पूरे देश में सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ पड़ोस विकसित करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को जिम्मेदार बनना चाहिए और अपने शहर तथा इनके निवासियों के प्रति अपने कर्तव्य को समझना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि शहरों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए लोगों की सक्रिय भागीदारी और संबंधित विभागों का सहयोग आवश्यक है।

राष्ट्रपति ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और शहरों जैसी प्राथमिक सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे शहरों की अवसंचरना पर दबाव कम होगा और ग्रामीण लोगों की जीवन स्तर में सुधार होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago