देश-विदेश

पटना जंक्शन से जीपीओ गोलंबर तक स्मार्ट टनल, जाम से मिलेगी राहत

पटना:- पटनावासियों को पहला स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जीपीओ के पास नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) तथा पटना जंक्शन तक भूमिगत पथ (सब-वे) का किया लोकार्पण किया। इस स्मार्ट टनल के जरिए आम लोग पटना जंक्शन से सीधे जीपीओ गोलंबर पहुंच सकेंगे। वहीं मल्टीलेवल पार्किंग से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसमें 225 कारें एक साथ पार्क हो पाएंगी। सीएम नीतीश कुमार ने स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर आदि का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं तथा कनेक्टिविटी के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि इसकी शुरूआत होने से पटना जंक्शन और इसके आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जीपीओ गोलम्बर के नजदीक मल्टीलेवल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने के लिए भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित करना है। इस भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) एवं बहुमंजिला पार्किंग भवन का लोकार्पण होने से पैदल चलनेवाले लोगों को पटना जंक्शन तक आवागमन में काफी सुविधा होगी। हमने पूर्व में भी कई बार इस परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था उस दौरान बेहतर एवं व्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया था।

बताया जा रहा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 84.83 करोड़ रुपये की लागत से पटना जंक्शन के समीप भूमिगत पथ (सब-वे) का निर्माण कराया गया है। यह पटना जंक्शन के पास से प्रारंभ होकर जीपीओ गोलम्बर तक जाता है, जिसकी लम्बाई 440 मीटर है। इस परियोजना में जीपीओ गोलंबर के नजदीक 66.81 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) का निर्माण किया गया है जहां बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। पटना शहर के विभिन्न स्थानों से इस बहुमंजिला पार्किंग स्थल तक वाहन से पहुंचने के बाद पैदल यात्री भूमिगत पथ में नव-निर्मित स्वाचालित ट्रैवेलेटर से पटना जंक्शन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए भूमिगत पथ तक पहुंचने के लिए दो लिफ्ट तथा दो स्वाचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) भी लगायी गयी है तथा पूरी लंबाई में एयरकंडीशनिंग की सुविधा भी दी गयी है। भूमिगत पथ में बुद्ध स्मृति पार्क के निकट एक अतिरिक्त प्रवेश/ निकास की सुविधा भी दी गयी है। भविष्य में इस भूमिगत पथ को निर्माणाधीन पटना मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ने की योजना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago