हेमकुंड साहिब (चमोली):- हेमकुंड साहिब में अटलाकोटी से हेमकुंड तक भारी बर्फ जमी होने के कारण कपाट खुलने पर पुलिस प्रशासन ने यात्री सुरक्षा के लिए बुजुर्ग-बच्चों को यात्रा को लेकर रोका गया था। साथ ही यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन दो हजार सीमित रखी गई थी। हेमकुंड साहिब में तेजी से बर्फ पिघल रही है। अब यहां अटलाकोटी से हेमकुंड तक रास्ते में लगभब दो फीट से चार फीट बर्फ ही बची है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड के लिए रास्ते से बर्फ तेजी से कम होने के साथ इस यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग-बच्चों के साथ यात्रियों की संख्या सीमित निर्धारण को भी हटा दिया गया है। डंडी-कंडी सेवा भी हेमकुंड तक जारी हो गई है। हेली सेवा भी हेमकुंड के बेस कैंप घांघरिया तक यात्रियों को सेवा दे रही है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि यात्रियों की संख्या और बच्चे-बुजुर्गों पर लगाई गई रोक अब नहीं है।
लेकिन पैदल रास्ते से पूरी तरह बर्फ हटने से यात्री बर्फ के ऊपर नहीं, बल्कि खंडिचा मार्ग में आवाजाही कर रहे हैं जो कि सुरक्षित है। अटलाकोटी ग्लेशियर में भी खंडिचा मार्ग से आवाजाही हो रही है। यात्री सुरक्षा को लेकर यहां पर रेलिंग भी लगा दी गई है। श्रद्धालु अब अटलाकोटी से हेमकुंड तक कंडी व डंडी से आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि घोडे़-खच्चर अभी भी अटलाकोटी तक ही जा रहे हैं। हेमकुंड साहिब में सरोवर के एक तिहाई क्षेत्र में बर्फ पिघलने से सरोवर भी दिखने लगा है। गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर अब तक 97 हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…