उत्तराखण्ड

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण बाधित मैदानी इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड:-  बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखा गया। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया, वहीं, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई।

इसके चलते शहर भर में कई जगह लोग अलाव के सहारा लेते हुए नजर आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि आज अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago