देश-विदेश

हिमाचल में 14-16 मार्च तक बर्फबारी, शिमला में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश :-  हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी चार दिनों तक माैसम खराब बना रहेगा। शिमला में भी आज बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान मनाली में 7.0, सांगला 2.6, जोत 1.2  और भुंतर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं गोंदला में 13, कुकुमसेरी 5.9 और केलांग में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।  विभाग के अनुसार 14 और 16 मार्च  को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  15 और 16 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 मार्च  को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विभाग ने 15 माच के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी व शिमला के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 16 मार्च के लिए किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। दो दिन के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार शाम से जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में मौसम ने करवट ली है। कुल्लू जिला में भारी बारिश और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिसे घाटी कड़ाके की ठंड में आ गई है। कुल्लू में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  वहीं, वीकेंड के चलते मनाली घूमने आ रहे पर्यटकों को भी बारिश से खासी दिक्कतें उठानी पड़ी है। बता दे की मौसम विज्ञान के ने 14 और 15 मार्च का येलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 10.0, भुंतर 6.9, कल्पा -0.4, ऊना 9.8, नाहन 13.1, केलांग -5.7, पालमपुर 9.5, सोलन 7.8, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.5, मंडी 10.7, बिलासपुर 10.2, चंबा 8.6, डलहाैजी 5.2, कुकुमसेरी -5.8, सेऊबाग 5.0, बरठीं 9.7, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 5.4, ताबो -3.4 व नेरी में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago