केदारनाथ में रविवार देर शाम हल्की बारिश हुई, जबकि ऊंची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह से ही धाम में मौसम सुहावना था। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के बीच धाम में यात्रा का उल्लास चरम पर रहा। दोपहर बाद धाम में हल्के बादल छाने लगे थे।
हीं बदरीनाथ धाम में भी रविवार शाम करीब डेढ़ घंटा बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। हिमालय की पहाड़ियों पर घना कोहरा छा गया। शाम छह बजे के बाद केदारनाथ में हल्की बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक होती रही, जबकि चोराबाड़ी, वासुकीताल, दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ।
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया, ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात होने से केदारनाथ में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…