उत्तराखण्ड

तो क्या इसलिए गई थी त्रिवेंद्र की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी :- रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून :  आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ,गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद एवं आम आदमी पार्टी युवा विंग के अध्यक्ष नितिन जोशी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में बागेश्वर में हुए अग्निवीर योजनाओं से हताश युवक की आत्महत्या एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार एवं उनकी पत्नी के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के हित में नहीं है अग्निवीर योजना के तहत जो नियम और पैरामीटर बनाए गए हैं वह ठीक नहीं है जिससे उत्तराखंड के युवा हताश हो रहे हैं एवं ताजा मामला बागेश्वर जिले के कपकोट के मल्लादेश निवासी कमलेश गिरी जोकि 21 वर्षीय नवयुवक था ने अग्निवीर योजना से शुब्ध होकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। उन्होंने कहा अभी पता नहीं अग्निवीर योजना के नाम पर कितने युवाओं की और बलि चढ़ेगी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब यह योजना आई थी तब भी इसका बहुत विरोध हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेलने का काम किया।

 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी ने युवाओं को संयम रखने की सलाह दी एवं यह कहा उत्तराखंड युवा प्रदेश है और जिस प्रदेश का युवा ही अपने भविष्य को अंधकार में देखता हैं उस प्रदेश का क्या भविष्य हो सकता है उन्होंने इसका सारा ठीकरा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर फोड़ा।

       आम आदमी पार्टी उत्तराखंड

 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सलाहकार व उनकी पत्नी की कंपनी सोशल म्यूच्यूअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के माध्यम से 200 करोड़ रुपए के काले धन को गोरा करने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा ऐसा नहीं हो सकता कि इस मामले की जानकारी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ना हो और पिछली सरकार में साढे 4 साल सीएम रहने के बाद रातों-रात त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था उन्होंने यहां सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्या केंद्र सरकार को इसकी जानकारी थी और इसीलिए केंद्र सरकार ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से रातों-रात हटा दिया यदि ऐसा है तो यह बहुत निंदनीय है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है जहां बाबा बद्री केदार विराजते हैं और भारत ही नहीं विश्व भर के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ उत्तराखंड का नाम लेते हैं लेकिन भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड की साख पर बट्टा लगाया गया है एवं फर्जी तरीके से 200 करोड़ रूपों रुपए के काले धन को सफेद बनाया गया उन्होंने कहा यह वही भाजपा है जो काले धन पर दूसरी सरकारों को घेरने का काम करती है और खुद काले धन के कारनामों में फंसी है उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इन मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है एवं निकट भविष्य में इन मुद्दों को जनता के समक्ष लाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago