उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रही आवासीय परियोजनाओं का सोशल ऑडिट, सरकार ने मांगी याचिकाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रही उत्तराखंड आवास विकास परिषद की 15 आवासीय परियोजनाओं का सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए आवास विकास परिषद ने सोशल ऑडिट करने वाली संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं। पहली बार निर्माण के दौरान ही आवंटियों को विशेष सुविधाएं भी दी जा रही हैं।हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आवास विकास परिषद की पीएम आवास की 15 परियोजनाएं बन रही हैं। इनसे 12,900 लोगों को आवास मिलने हैं। एफॉर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत इन परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि सभी विकासकर्ताओं को निर्माण स्थल पर विशेष शिविर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन शिविर में सभी आवंटियों को बुलाया जा रहा है। उनके लिए बैंक भी उपलब्ध रहते हैं, जो हाउसिंग लोन की जरूरत पूरी कर रहे हैं।विकासकर्ताओं को ये निर्देश दिए गए हैं कि वह आवंटी को आवंटित आवास के निर्माण को दिखाएं। इससे वह उसके निर्माण की मजबूती को देख सकेगा। अगर उसे आवास के निर्माण में कोई कमी लगे तो वह उसे भी भली-भांति देख सके और विकासकर्ता के संज्ञान में लाए ताकि उसकी समस्या को दूर किया जाए।वहीं, सभी परियोजनाओं की निगरानी कर रही वेबकॉस कंपनी को भी इन विशेष कैंप में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी 15 परियोजनाओं की थर्ड पार्टी जांच के लिए आवास विकास परिषद एक संस्था की तलाश में है, जो सोशल ऑडिट करेगी। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। संस्था सभी पैमानों पर जांच के बाद अपनी रिपोर्ट परिषद को देगी।

पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन 15 परियोजनाओं के गुणवत्तापरक निर्माण के लिए सभी कवायदें की जा रही हैं। आवास विकास परिषद पहली बार आवंटियों को निर्माण देखने और समझने का मौका भी दे रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago