देहरादून: सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम निर्माण के निर्माण कार्यों को दिन रात कार्य करने तथा लेबर बढ़ाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी उत्तराखण्ड के कई जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी शहीद हुए शहीदों के नाम के आंकड़ा तैयार करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा और यह पंचम धाम सैन्य धाम वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…