राष्ट्रीय

दिल्ली में थोड़ी राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से नीचे आया, लेकिन अभी भी अति गंभीर श्रेणी में

दिल्ली:-  दिल्ली में बुधवार की सुबह थोड़ी राहत की खबर लेकर आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से थोड़ा सा नीचे आ गया है। लेकिन अभी भी अति गंभीर श्रेणी में है। जबकि बीती सुबह एक्यूआई 500 पर था। शहर में कोहरा छा दिखा। मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर दर्ज हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रही। जिसके कारण 119 उड़ानें देरी से हैं और 6 रद्द हो गई हैं। जहरीली हवा के कारण स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। शहर में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। क्योंकि ग्रेप-4 लागू है। वहीं दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की घोषणा की है।

मौसम विभाग की मानें तो कोहरे की यह स्थिति 19 व 20-21 नवंबर को भी रहेगी। विभाग ने 19 को इसके लिए ऑरेंज अलर्ट और 20-21 के येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद रविवार से हल्की ठंड का अहसास हुआ और वह सोमवार को भी जारी रहा। इससे दिन के तापमान में कमी आई। अभी 23 से 25 नवंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से 20 व 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद फिर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है। इसके बावजूद प्रदूषण की कमी में कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जिम्मेदार एजेंसियां व विभाग बेखौफ है। निर्माण से लेकर विध्वंस कार्य में प्रतिबंध होने के बावजूद निर्माण कार्य किया जा रहा है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई

-दिल्ली———460

-गाजियाबाद——434

-गुरुग्राम———402

-ग्रेटर नोएडा——372

-नोएडा———370

-फरीदाबाद——-320

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)


दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज

-आनंद विहार—–479

-दिलशाद गार्डन—-476

-जहांगीरपुरी——475

-नरेला———-473

-रोहिणी———472

-द्वारका सेक्टर आठ—466

(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

 

बीते छह दिनों में दिल्ली का एक्यूआई

14 नवंबर——-426

15 नवंबर——-402

16 नवंबर——-435

17 नवंबर——-452

18 नवंबर——-494

19 नवंबर——-460

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago