उत्तराखण्ड

जल्द जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर रखा जाएगा प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर

देहरादून:- देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी। शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति और एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक हुई। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों ने सहमति दे दी।

हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था और 2018 में उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही चाहा था। इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही इस संबध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर कर दिया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago