उत्तर प्रदेश

सपा सांसद डिंपल यादव का मुद्दा तिरुपति और मथुरा में खाद्य गुणवत्ता पर सवाल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची। उन्होंने कहा कि तिरुपति में प्रसादम के लिए घी आयात किया जा रहा था। मथुरा में भी मावा सही न दिए जाने की सूचना मिल रही है। ये गलत बात है, इसकी जांच होनी चाहिए। डिंपल यादव सपा द्वारा संविधान बचाओ साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। रविवार को यात्रा का समापन कार्यक्रम था। इस मौके पर वह करहल पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा संविधान संरक्षण की लड़ाई लड़ती आई हैं। आगे भी लड़ती रहेंगी। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में बड़े निवेश का दावा करती है। अगर, निवेश होता तो लोगों को रोजगार मिलता।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगार चरम पर होने की उन्होंने बात कही। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों को लेकर उन्होंने कि जनता जान चुकी है कि उनकी भाषा शैली कैसी है और किस तरह के विवादित बयान वे देते हैं।  मैनपुरी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आगमन को लेकर डिंपल ने कहा कि देश एक है, सभी गुजरातियों का स्वागत है। भाजपा द्वारा कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाए जाने के मामले में बोलते हुए सांसद ने भाजपा को सांप्रदायिक बताया। वहीं सपा को सामुदायिक और हर वर्ग के हित के लिए काम करने वाली पार्टी बताया।

एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर डिंपल ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिसमें फायदा दिखता है, वही करती है। अगर एक देश एक चुनाव लागू किया जा रहा है तो हरियाणा का चुनाव पहले क्यों कराया जा रहा है। उपचुनाव की अब तक तारीखें भी नहीं दी गई हैं। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने की बात ही। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूएलएमएमसी की बैठक में दी विभिन्न प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र…

5 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यटन दिवस पर शुरू किया इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा…

5 hours ago

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड के चार गांवों को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ पुरस्कार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्‍तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्‍ठ पर्यटन ग्राम पुरस्‍कार…

6 hours ago

उत्तराखंड राज्य की सबसे बड़ी खबर, मूल निवास भू कानून पर आगे बढ़ी सरकार

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज मूल निवास और भू…

6 hours ago

9वें फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, बॉलीवुड सितारों की शाम को होगी मौजूदगी

देहरादून:- 9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में दिव्यांगजनों…

7 hours ago

यूपी सरकार ने दी जानकारी, पीड़िताओं के लिए 1447 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद का किया गया वितरण

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, सामूहिक…

8 hours ago