उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त किया गहरा शोक

अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना हृदय विदारक है, उन्होंने इस घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने उत्तराखंड की एक बेटी को खोया है जिसके लिए सभी दुखी है, उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं वह स्वयं बेटी के परिवारजनों के साथ हैं एवं दोषियों को सजा देकर न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना पर फास्टट्रैकिंग कार्यवाही होगी। उत्तराखंड का समाज इस प्रकार की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब हमें इस और सोचने की आवश्यकता है कि राजस्व पुलिस प्रदेश में कितनी कारगर है, क्या राजस्व की जगह पुलिस को पुलिसिंग के अधिकार दिए जाने चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड में भू कानून को भी सख्त बनाए जाने की बात कही है साथ ही इस प्रकार के सभी अवैध रिसोर्ट की जांच के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago