उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से की शिष्टाचार भेंट, स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर की चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बीते दिन अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वप्रथम ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई,  वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित जानकारियां भी ली, विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त भी किया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना का विवरण:- दिनांक 06.03.2025 को वादी श्री संजय कुमार पुत्र मंगल सिंह निवासी रामनगर…

4 hours ago

पंजाब में किसान आंदोलन: एसकेएम के नेतृत्व में मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव

पंजाब:- संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज पंजाब के सभी मंत्रियों व…

5 hours ago

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ का सर्वर डाउन, तकनीकी खामी से प्रभावित हुए उपयोगकर्ता

माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' का सर्वर सोमवार दोपहर दुनियाभर में डाउन हो गया। तकनीकी कारणों से…

5 hours ago

देहरादून सचिवालय में सीएम धामी के आगमन के दौरान अप्रत्याशित घटनाक्रम, पुलिस ने रोका चालक

देहरादून सचिवालय में अचानक परिवहन सेवा का एक कर्मचारी चिल्लाने लगा। इस दौरान सीएम धामी…

6 hours ago

मोतिहारी में अपराधियों ने तांडव मचाया, शेख नरेन की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी

बिहार:- मोतिहारी जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। यहां रामगढ़वा…

7 hours ago