उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बीते दिन अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को केदारनाथ मन्दिर की प्रतिकृति भेंट की एवं राज्य से जुड़े स्वास्थ्य सम्बंधित तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।
इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वप्रथम ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई, वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मदद का आग्रह किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित जानकारियां भी ली, विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त भी किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…