उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वदेशी मेला शुभारंभ, मेले में लगे स्टालों का किया निरीक्षण

देहरादून:  स्वदेशी जागरण मंच एवं स्मृति विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी मेला में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया।

पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल की भांति स्वदेशी जागरण मंच द्वारा भाजपा कार्यालय मैदान 6 नंबर पुलिया रिंग रोड़,  देहरादून में नौ दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है। स्वदेशी मेले में स्वरोजगार, उत्तराखंड की संस्कृति स्थानीय एवं पहाड़ी उत्पादकों के समान के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान लोक कलाकारों के द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नौ दिवसीय स्वदेशी मेले आयोजन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्वदेशी के प्रति जागरूकता व देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने का मंत्र ही स्वदेशी है। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वदेशी जागरण मंच की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरुकता फैलाना है स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मेक इन इण्डिया अभियान से भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ी है। लोग आज विदेशी माल की जगह स्वदेशी माल की खरीदी को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा दिया गया महामंत्र ’’वोकल फॉर लोकल’’ के आह्वान पर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह, प्रवीण पुरोहित, प्रतिभा पाठक, ललित जोशी, दरबान सिंह, देवेश शर्मा, प्रिंस यादव, प्रीति शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago