उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष -प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में होगी सकारात्मक चर्चा

उत्तराखंड के पंचम विधानसभा के दूसरे सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आहूत की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी, उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा।

उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।दलीय बैठक के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी के मौ शहजाद मौजूद रहे|

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 14 से 16 जून तक का एजेंडा तय किया गया, जिसमें अध्यादेशों को पटल पर रखा जाना, औपचारिक कार्य, विधायी कार्य, वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आय-व्ययक का प्रस्तुतिकरण एवं बजट पर चर्चा की जानी है| आगे के उपवेशन के लिए 16 तारीख शाम को पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी|

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, एवं खजान दास मोजूद रहे|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago