उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की धूम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधान सभा भवन भराड़ीसैंण में रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 9 नवंबर को भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। अपने तीन दिवसीय जनपद चमोली के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 8 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण पहुंचेंगी।
जहां वो राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी, इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी। स्थापना दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगें।
बड़ी परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। अपने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष 10 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…