उत्तराखण्ड

एम्स ऋषिकेश में वक्ताओं ने प्रोद्योगिकी संचालित पुस्तकालयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया

ऋषिकेश:  केन्द्रीय पुस्तकालय एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हो गया। सम्मेलन के पहले दिन वक्ताओं ने प्रोद्योगिकी संचालित पुस्तकालयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न मेडिकल कॉलजों और अन्य संस्थानों से आए पुस्तकालयाध्यक्ष और विभिन्न कंपनियों के प्रकाशक प्रतिभाग कर रहे हैं।

हार्नेसिंग द डिजिटल स्पेस, वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन इनिसिएट एंड मेडिकल लाईब्रेरियन्स विषय पर आधारित तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन का एम्स ऋ़षिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया। सम्मेलन में देशभर से आए चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान के पुस्तकालयाध्यक्ष और विभिन्न कंपनियों के प्रकाशक प्रतिभाग कर रहे हैं।                                      एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय और फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस लाइब्रेरी एसोसिएशंस द्वारा संयुक्तरूप से आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि लाईब्रेरियन का किसी भी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में अहम महत्व होता है।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि हम किस तरह से सूचना और ज्ञान का मेडिकल के क्षेत्र में उपयोग करें।   वर्तमान समय डिजिटिल लाईब्रेरी का है और मेडिकल साइंस में समय-समय पर होने वाले अनुसंधानों को देखते हुए हमें डेटा बेस लाईब्रेरी विकसित करनी होगी।

प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश पुस्तकालय चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान अनुसंधान के लिए मुख्य पुस्तकालय है और यह अनुसंधान सेवाओं के साथ पूरी तरह से डिजिटल भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान का पुस्तकालय शोध संस्थान का केंद्र बिंदु होता है। कहा कि यह पुस्तकालय परिवर्तनशीलता और त्रुटियों को कम करने के साथ ही सभी चिकित्सकों में मानकों के अनुरूप देखभाल को बढ़ावा देने के लिए साक्ष्य आधारित चिकित्सा को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि एविडेंस बेस्ड  मेडिसिन की प्रैक्टिस में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने रिसर्च संस्थानों में लाईब्रेरी के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खासतौर से मेडिकल के क्षेत्र में लाईब्रेरी को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। लाईब्रेरी कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रो.शैलेन्द्र हांडू ने सम्मेलन में पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से भविष्य के चिकित्सक क्लिनिकल से लेकर डिजिटल तक कई प्रकार की दक्षताओं के जानकार और कुशल होंगे।

 

आयोजन सचिव और एम्स ऋषिकेश के सीनियर लाईब्रेरियन संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बिना किसी एपीसी शुल्क के मेडिकल के छात्र-छात्राओं के पढ़ने तथा पुस्तकों के प्रकाशन को बढ़ावा देने के लिए एम्स द्वारा बीएमजे प्रकाशक के साथ गठजोड़ किया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में साक्ष्य-आधारित अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इस पुस्तकालय का प्रमुख प्रकाशकों के साथ पर्याप्त गठजोड़ है।

 

सम्मेलन को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशियल साइंस, मुम्बई की सीनियर लाईब्रेरियन डॉ. सतीश कनामाडी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व लाईब्रेरियन डॉ. धर्मवीर सिंह, नेशनल कैंसर ग्रिड टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुम्बई की डॉ. मेधा सिंह सहित कई अन्य प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान मेडिकल साइंस से संबन्धित पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर के डॉ. राजीव मन्हास व एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल ऑफ साइंटिफिक एडवाईजर ,भारत सरकार श्रीमती राम्या हरीदासन, अपर महानिदेशक मेडिकल लाईब्रेरी दिल्ली प्रो. बी. श्रीनिवास, फेडरेशन ऑफ हेल्थ साइंस लाईब्रेरियन एसोसिएशन डॉ. पीआर मीणा, एम्स ऋषिकेश की डीन रिसर्च प्रो. वर्तिका सक्सैना, वाईस डीन डॉ.मनीषा नैथानी, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. आशी चुग, डॉ. राकेश शर्मा, वित्तीय सलाहकार ले.कर्नल डब्लू.एस. सिद्धार्थ, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, विधि अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला सहित विभिन्न प्रकाशन समूह के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago