उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान जारी

स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था किए जाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुलभ संस्था, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत केदारनाथ को विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग साफ एवं स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी कोई नुकसान न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में एवं नदी के किनारों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिनके किनारों से प्लास्टिक अपशिष्ट व कूड़ा एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 02 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया जिसके निस्तारण की उचित कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जिला पंचायत द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें केदारनाथ यात्रा मार्ग बैरांगना, मैखंडा, फाटा हैलीपैड़, मैन बाजार फाटा आदि क्षेत्रों में पर्यावरण मित्रों द्वारा बिसलेरी की बोतल, पाॅलीथीन एवं कचरा एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 03 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया जिसके उचित निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago