उत्तराखण्ड

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने अधिकारियों को दिए निर्देश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीमान्त जनपदों के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाए।

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए हुए महत्वपूर्ण कार्यों की विभिन्न विभागों से सूचना मांगी जाए, ताकि इनकी आमजन को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि समय के साथ कार्यों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग अधिक हो रहा है। सूचनाओं के आदान-प्रदान में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर लोक सम्पर्क के लिए जिला सूचना अधिकारियों एवं सूचना अधिकारियों के विशेष  प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार की योजनाओं के व्यापक-प्रचार प्रसार के लिए सभी विभागों के समन्वय बनाये रखें।

विशेष प्रमुख सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का भी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विभिन्न विभागों द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की दी जा रही सुविधाओं के बारे में विभिन्न प्रचार माध्यमों से जानकारी दी जाए।

महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं एवं राज्य के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रमुख योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए लघु फिल्में भी बनाई गई हैं। बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी,  के. एस. चौहान, उप निदेशक  मनोज श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago