गोवा:- गोवा में चल रहे 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बीते दिन उत्तराखण्ड पवेलियन का विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, राइटर, लाइन प्रोड्यूसर आदि द्वारा उनके साथ चर्चा की गई।
विशेष प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड को बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में नीति के स्तर पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। निर्माता निर्देशकों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में फ़िल्म डेस्टिनेशन, रीजनल फ़िल्म, फ़िल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। इस अवसर पर उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…