उत्तराखण्ड

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा और माल जब्ती

अलीगढ़ में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने 26 सितंबर देर रात ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने यहां से 19 लाख रुपये के माल जब्त किए। इसके अलावा दो कार्यालय अघोषित मिले। टीम ने नोटिस देकर जवाब के लिए संचालक को कार्यालय बुलाया है। इधर, कार्रवाई की सूचना पर पहुंचे अन्य ट्रांसपोर्टरों की जीएसटी अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।

जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 डॉ. एसएस तिवारी, जेसी एसआईबी रश्मि सिंह के निर्देश पर डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह की टीम ने अजय फ्रेट कैरियर के मानिक चौक, देहली गेट व सासनी गेट कार्यालय पर छापा मारा। तीनों स्थानों पर करीब 200 से अधिक कार्टन मिला। इस माल के कोई प्रपत्र नहीं मिले।

डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रात में टीम ने तीन ठिकानों पर छापा मारा था। जांच के दौरान सासनी गेट और मानिक चौक के कार्यस्थल घोषित नहीं मिले। करीब 19 लाख का माल सीज किया गया है। संचालक आकाश सिंह के मुताबिक एसआईबी की टीम जांच करने आई थी। टीम ने जो दस्तावेज मांगे थे उसे दे दिया गया। कार्रवाई की सूचना पर अन्य ट्रांसपोर्टर भी पहुंच गए। जिनकी जीएसटी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

टीम में ये रहे मौजूद

जांच टीम में डीसी एसआईबी आरके सिंह, एसी एसआईबी शिव कुमार सिंह, एसी एसआईबी डॉ. अभिषेक सिंह, एसी सचल दल साधना चौहान, एसी कासगंज सत्यप्रकाश उमराव, एसी सचल दल देवेंद्र कुमार, एसी सचल दल प्रतीक कुमार आदि मौजूद रहे।

कई साल बाद हुई कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

जानकारों की मानें तो अलीगढ़ जिले में छोटे-बड़े करीब 200 ट्रांसपोर्टर हैं। करीब 10 साल पहले जिले में कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालयों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई हुई थी। 26 सितंबर रात हुए पूरे घटनाक्रम ने उस समय की यादें ताजा कर दी। 27 सितंबर सुबह जैसे-जैसे कार्यवाही की खबर अन्य ट्रांसपोर्टरों को लगी, तो घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। पूरे दिन ट्रांसपोर्टरों में हलचल बनी रही। ट्रांसपोर्टरों में इस बात की भी चर्चा रही कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाली अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago