देश-विदेश

त्योहार की सवारी:- दुर्गा पूजा से छठ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सियालदह-पटना रूट पर यात्रियों को बड़ी राहत

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदह और पटना के बीच पूजा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेंगी। 03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल पांच अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को सियालदह से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15 बजे पटना पहुंचेगी।

इसी प्रकार, 03136 पटना-सियालदह पूजा स्पेशल पांच अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को 17:15 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में आवागमन के दौरान दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध है।

उत्तरी रेलवे के जम्मूतवी मंडल में कठुआ-माधोपुर पंजाब रेलखंड पर एक पुल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इस समस्या के कारण, 31 अगस्त को चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें धनबाद होकर चलने वाली जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल (गाड़ी संख्या 03310) भी शामिल है। यह ट्रेन 31 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेगी। इसके अलावे जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310), कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) और टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101) शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 31 अगस्त को जम्मूतवी के बजाय अंबाला छावनी जंक्शन से चलेगी।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago